✍बृजेश पाण्डेय मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर ) मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव में इसाई मिशनरियों द्वारा बनवाए गए अस्थाई चर्च का गु...
✍बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर ) मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव में इसाई मिशनरियों द्वारा बनवाए गए अस्थाई चर्च का गुरुवार को उप जिलाधिकारी मछलीशहर ए के सचान द्वारा स्थलीय भोतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने उक्त अस्थाई चर्च को सीज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दिया है। बताते चलें की उक्त अस्थाई चर्च को सीज करने के लिए हिंदूवादी संगठन के लोग प्रशासन पर बराबर दबाव बनाए हुए है तथा तीन पादरियों की गिरफ्तारी के बाद यहां प्रार्थना भी बंद हो चुकी है।जिले में विभिन्न स्थानों पर इसाई मिशनरियों द्वारा बनाए गए प्रार्थना स्थल को सीज कर दिया गया है।
लेकिन मुंगराबादशाहपुर के पुरऊपुर में इसाई मिशनरियों द्वारा बनाए गए अस्थाई चर्च से इसाई धर्म के संदेश लिखें बोर्ड होल्डिंग हटवाकर प्रशासन ने इतिश्री कर लिया तथा पुलिस प्रशासन ने उक्त गांव निवासी मिशनरी के एजेंट छोटेलाल के कब्जे में ही प्रार्थनास्थल भी दे दिया । जिसके कारण धर्मांतरण का विरोध कर रहे हिंदूवादी संगठनो के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।संगठन के लोग प्रार्थनास्थल अस्थाई चर्च को सीज करने की मांग कई दिनों से कर रहे हैं। फिलहाल हिंदू संगठनों की मांग पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर ए के सचान ने अस्थाई चर्च सीज करने की कार्रवाई आरंभ कर दिया है।उसी प्रक्रिया में गुरुवार को उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक शशी भूषण राय के साथ उक्त चर्च का स्थलीय निरीक्षण किया। इस बाबत पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही अस्थाई चर्च को सीज कर दिया जाएगा।
COMMENTS