✍अज़ीम सिद्दीकी खेतासराय(जौनपुर)किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है मानवाधिकार है। भारतीय संविधान इस अधिकार की न स...
✍अज़ीम सिद्दीकी
खेतासराय(जौनपुर)किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है मानवाधिकार है। भारतीय संविधान इस अधिकार की न सिर्फ गारंटी देता है। बल्कि इसे तोड़ने वाले को अदालत सजा भी देती है। मानव अधिकार मनुष्य के लिए वास्तविक अधिकार प्राप्त करने के लिए है। यह दिन दुनिया भर में लोगों के शारीरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भलाई और कल्याण में सुधार करने के लिए है। दुनिया भर के लोगों के बीच में मानव अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार, महिला एंव बाल विकास शिक्षा अधिकार को हनन नही होने देता और दबे कुचले को न्याय दिलाना ही मानवाधिकार है।
उक्त सभी बातें मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 जितेंद्र तिवारी ने मानवाधिकार के नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सचिव खुर्शीद अहमद, तहशील अध्यक्ष अब्दुल कौसर को स्वागत कर नियुक्ति पत्र देते हुए अपने स्वागत किया। समारोह कार्यक्रम में क्षेत्र स्थित गांव मानीकला एजेंसी चौराहा पर रविवार की दोपहर आयोजित की गई। कार्यक्रम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर लोगो ने फूल मालाओं ने लादकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शकील अहमद, मो0 अजीम व अब्दुल्लाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
COMMENTS