सुशासन दिवस पर लगाया गया जनकल्याणकारी योजना का कैम्प ✍अज़ीम सिद्दीकी खेतासराय(जौनपुर) जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के दिशा निर्देश ...
![]() |
सुशासन दिवस पर लगाया गया जनकल्याणकारी योजना का कैम्प |
खेतासराय(जौनपुर) जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के दिशा निर्देश पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में जनकल्याणकारी योजनाओं का विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव गल्लू के देख - रेख में कैम्प लगाकर किया गया। जो सुबह 10 से शाम 4 बजे चलता रहा।
जानकारी के अनुसार देश के दसवें प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिन सुशासन के रूप मनाया गया। जिसमें स्थानीय उक्त विकास खंड में मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव गल्लू यादव के देख - रेख में जनकल्याणकारी योजनाओं का कैम्प लगाया गया। जिसमे वृद्धा, विधवा, विकलांग तथा राशन कार्ड निर्माण कैम्प लगाया गया। जो शाम 4 बजे तक चलता रहा। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक शाहगंज राकेश यादव, समाज कल्याण अधिकारी मो0 आसिफ, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति गुप्ता, ऑपरेटर विकास गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह, त्रिभुवन यादव, उमेश यादव, प्रधन संघ अध्यक्ष ग्यासुद्दीन, प्रधान आनंद बरनवाल, मतलूब अहमद मुख्य रूप से कैम्प में सहयोग किया।
COMMENTS