जौनपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज जागृति यात्रा बुधवार को जिले में पहुँची।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेन्द्र...

इसके पूर्व ग्राम स्वराज जागृति यात्रा का जनपद में आगमन पर संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय तथा जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो ग्राम प्रधानों ने ज़ोरदार स्वागत किया।पंचायतो के सशक्तिकरण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय ने कहा कि ग्राम प्रधान जनता से जुड़े हुए वास्तविक प्रतिनिधि हैं।प्रधानों की मांग को अनसुना करने का तात्पर्य है लोकतंत्र की अवहेलना है।श्री पांडेय ने कहा कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा तब तक देश बदलने की बात करना बेईमानी है।इसलिए पूर्ण ग्राम स्वराज के लिए सरकारों को क़दम उठाने चाहिए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा,राजेश पांडेय,अंगद यादव,सावित्री देवी,रेखा देवी तथा बच्चन सिंह समेत सैकड़ो ग्राम प्रधान मौजूद रहें।
COMMENTS